समानांतर.txt

अनंत समय और दृष्टि के पर्यन्त
जहाँ भावनाएं होती हैं विलीन
एक रोज़ दो रास्ते कहीं दिखे
आकाश की ओर, अहंकार से विहीन

समानांतर रेखओं के अनुकूल
गुज़रते हैं ये समुद्र लांघते हुए
एक रास्ते पे हम, दूसरे पे तुम
शायद हम कभी इस क्षितिज को छुएं?

जीवन की इन रेखओं पर,
कभी है श्वास, पर कभी घुटन
कभी उद्यान, तो कभी रेगिस्तान
सृष्टि के नियम अटल ही सही
पर सृष्टि से ही जीवन भी उत्पन्न

सत्य है, ये समानांतर रेखाएं हैं
सत्य है, क्षितिज और मृत्यु ही है इनका अंत
पर सत्य यह भी है कि हम बाँध सकते हैं कुछ पुल
प्रेम-स्नेह की मिट्टी से सींचित, दृढ़, अनेक और अनंत

चाहे फिर ये रेखायें न मिलें
कुछ पुल, कुछ पल के सहारे ही सही
जैसे सैंकड़ों गुज़रे हैं इन रास्तों से
हम भी कभी गुज़र जाएंगे यहीं

Toronto

Monochrome dithered transit map of Toronto

Brompton

Brompton folding bicycle

home.txt

Hi, I am Suchakra

I am the CTO at WhirlyLabs.com. My area of expertise is software security and privacy engineering, although I enjoy exploring all layers of computing. I maintain a separate blog as well where I occasionally write about life and computers. I hold a PhD in Computer Engineering from the DORSAL Lab at Poly where I worked on software tracing technologies in the Linux Kernel. In my free time, I write poems, click photos and drive my motorbike.

Connect